तुर्की एयरलाइंस के विमान में लावारिस फोन मिलने से उड़ान में देरी

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। तुर्की एयरलाइंस के इंस्ताबुल जा रहे विमान में सोमवार सुबह उड़ान भरने के ठीक पहले लावारिस मोबाइल बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद विमान की उड़ान रोक दी गई और सभी यात्रियों को विमान से उतार कर उन्हें जांच के लिए रोक लिया गया।

यह मोबाइल विमान की उस सीट पर मिला जिसमें खराबी आई थी। इस विमान में 332 यात्री सवार थे। मुंबई से इस्तांबुल जा रही तुर्की एयरलाइंस की उड़ान संख्या 721 को जांच के लिए यात्रियों से खाली कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि विमान की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल के बाद उसे सात घंटे की देरी से पूर्वाह्न् 11 बजे रवाना किया गया। विमान के उड़ान का निर्धारित समय सुबह 6.50 पर था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493