‘फितूर’ ने पहले दिन कमाए 3.61 करोड़ रुपये

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता आदित्य राय कपूर और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म ‘फितूर’ ने अपने पहले दिन 3.61 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म चार्ल्स डिकेंस के उपन्यास ‘ग्रेट एक्सपेक्टेशंस’ से प्रेरित है।

बयान के मुताबिक, 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी, अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म ने अच्छा व्यापार किया है। फिल्म ने पहले ही 25 प्रतिशत की कमाई कर ली है।

रोमांटिक फिल्म ‘फितूर’ वैलेंटाइन डे के समय में शुक्रवार को रिलीज हुई, हालांकि, इस फिल्म को मिश्रित समीक्षाएं प्राप्त हुई हैं।

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, यह सप्ताहांत पर अच्छा कारोबार करेगी।

आदर्श ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘फितूर’ शनिवार और रविवार को सप्ताहांत में बढ़िया कारोबार करेगी और अधिक कमाई होगी।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493