पटेल ने अनूप यादव व उनके साथियों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह की विचारधारा आज भी उतनी प्रासंगिक है, जितनी की उनके समयकाल में थी। अनूप यादव के दल में शामिल होने से युवा रालोद लखनऊ में नई ऊर्जा का संचार होगा और जयंत चौधरी के नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।
रालोद की सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाकपा छोड़कर आए मान सिंह यादव, रवि मौर्या, अतुल यादव, कुलदीप मौर्या, राहुल बंसल, तिलकराम रावत, रोहित गुप्ता, देवेंद्र कुमार रावत, मनमोहन रावत, आनंद प्रकाश, देवेंद्र यादव, शिवकुमार, राजकुमार, प्रेमप्रकाश गौतम, मान सिंह, संजय यादव आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
सदस्यता ग्रहण कराने वालों में रालोद के वरिष्ठ नेता अनिल दुबे, ओंकार सिंह, आरिफ महमूद, रामहर्ष यादव, प्रीति श्रीवास्तव, मनोज सिंह चौहान, हरपाल सिंह यादव आदि भी मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath