चलती ट्रेन में ट्रॉली बैग से ढाई लाख के जेवरात चोरी

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला अंतर्गत ताल दरबाजा में रहने वाली अर्चना साहू (पति सुनील साहू) ने एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजा है।

पीड़िता अर्चना साहू ने बताया कि वह ललितपुर रेलवे स्टेशन से अपनी भाभी के साथ झांसी-टीकमगढ़ पैंसेजर में सवार होकर घर जा रही थी। वह अपने साथ एक ट्रॉली बैग लिए हुई थी, जिसमें करीब ढाई लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व कुछ नकदी रखी हुई थी।

अर्चना ने बताया कि बैग को उसने ऊपर वाली सीट पर रख दिया था। जैसे ही ट्रेन बिरारी रेलवे स्टेशन के पास रुकी, तब सामने की सीट पर बैठे दो लोगों ने उनके बैग का ताला तोड़कर उसमें रखे गहने चोरी कर लिए।

महिला ने बताया कि दोनों संदिग्ध व्यक्ति उदयपुरा रेलवे स्टेशन पर उतर गए। महिला ने जब अपना बैग खोलकर देखा तो उसमें रखे सभी गहने चोरी हो चुके थे।

महिला ने प्रथम सूचना टीकमगढ़ व ललितपुर जीआरपी पुलिस को दी। उसने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर जीआरपी पुलिस ने उसे गुमराह करते हुए भगा दिया। अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच और कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493