चेन्नई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सई पल्लवी अपनी पहली तेलुगू फिल्म ‘फिदा’ पर मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर सातवें आसमान पर हैं। उनका कहना है कि इसकी सफलता से वह अभिभूत हैं।
यह तेलंगाना की पृष्ठभूमि पर बनी एक प्रेम कहानी है।
पल्लवी ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म की सफलता से अभिभूत हूं। मैं इस तरह की प्रतिक्रिया से हैरान हूं खासतौर पर मेरे संवाद। मैं बहुत खुश हूं।”
फिल्म में वह तेलंगाना किरदार भानुमती की भूमिका में है।
अपने अनुभव के बारे में उन्होंने कहा, “तेलंगाना उच्चारण सीखने के बाद, जब भी मैं तेलुगू के बारे में सोचती हूं, तो मैं इसे इससे जोड़ सकती हूं।”
शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित ‘फिदा’ ने दुनियाभर में 25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
दिल राजू द्वारा निर्मित फिल्म में वरुण तेज एक चिकित्सक की भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath