रजनीकांत ने ‘विक्रम वेधा’ को ‘क्लास फिल्म’ करार दिया

चेन्नई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत ने अपराध पर आधारित नई तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को ‘क्लास फिल्म’ यानी उत्तम दर्जे की फिल्म करार दिया। इसमें आर. माधवन और विजय सेतुपति जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म-निर्देशक जोड़ी पुष्कर-गायत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “‘विक्रम वेधा’। लोगों के लिए उत्तम दर्जे की फिल्म है। सुपरस्टार ने हमसे कहा कि क्या व्यक्ति है। धन्यवाद रजनीकांत सर।”

पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्म समीक्षकों और दर्शकों से समान रूप से प्रशंसा प्राप्त कर रही है। यह ब्लॉकबस्टर बन गई है।

यह लोकप्रिय लोककथा विक्रम बेताल से प्रेरित है।

तमिलनाडु में फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है और अब भी सिनेमाघरों में जारी है।

शाशिकांत द्वारा निर्मित, फिल्म में कथिर, श्रद्धा श्रीनाथ और वरलक्ष्मी शरत कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493