सियोल, 27 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की सेना ने गुरुवार को कहा कि गुरुवार को वर्ष 1950-53 कोरियाई युद्ध समाप्ति के समझौते की 64वीं वर्षगांठ के मौके पर अभी तक उत्तर कोरिया द्वारा किसी बैलिस्टिक मिसाइल लांच का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है।
ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के प्रवक्ता कर्नल. रोह जेइ-चियोन ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “फिलहाल उत्तर कोरियाई मिसाइल लांच के कोई संकेत नहीं मिले हैं।”
समाचार एजेंसी योनहाप ने प्रवक्ता के हवाले से कहा, “हमारी सेना उत्तर कोरिया के हर संभव उकसावे की बारीकी से निगरानी रख रही है।”
पिछले सप्ताह एक ट्रक पर सवार ट्रांसपोर्टर ईरेक्टर लांचर (टीईएल) को उत्तर कोरिया के कूसोंग इलाके में पहुंचाया गया था।
अगर इसकी पुष्टि होती है तो यह 4 जुलाई को एक इंटरकांटिनेंटल रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया द्वारा एक और उकसावे की कार्रवाई होगी।
dharmpath.com dharmpath