आईसीडब्ल्यू 2017 : रेनू टंडन ने परिधान संग्रह पेश किया

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। इंडिया कॉत्यूर वीक-2017 में सिर्फ भूमि पेडनेकर ने ही ग्लैमर नहीं जोड़ा, बल्कि डिजाइनर रेनू टंडन के परिधान संग्रह को बेहतरीन रंगों ने ज्यादा खूबसूरत और बढ़िया बना दिया।

रजनीगंधा के सहयोग से टंडन ने ‘सियान’ नाम से अपना परिधान संग्रह पेश किया, जो पीकॉक ब्लू (मोर के नीले रंग) से प्रेरित था।

नीरे रंग के परिधानों पर धागों से खूबसूरत कढ़ाई की गई थी।

परिधान में सफेद, सुनहरे रंग के धारीदार पट्टी थे और एक्वा ब्लू और हरे रंग की कढ़ाई वाले भड़कीले परिधानों ने उनके संग्रह की शोभा बढ़ाई।

उनका संग्रह पारंपरिक हाथों के काम का बेहतरीन संतुलन था।

उनके डिजाइनों में दुपट्टे को अनोखे रूप में लपेटे हुए पेश किया गया।

नीले रंग के परिधान में भूमि बेहतरीन शोस्टॉपर साबित हुई।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “इस परिधान में रैंप वॉक करने के दौरान मैंने बहुत सहज महसूस किया और मैं इसे जीवन के किसी भी मोड़ पर पहन सकती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493