फिनटेक स्टार्टअप ने जीता एचडीएफसी बैंक डिजिटल इनोवेशन पुरस्कार

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। एचडीएफसी बैंक डिजिटल इनोवेशन सम्मेलन में पांच फिनटेक स्टार्टअप कंपनियों को पुरस्कार के लिए चुना गया, जिनमें आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस, क्वालिटी एश्योरेंस, मोबाइल और बायोमीट्रिक पेमेंट डोमेन शामिल है। कंपनी ने एक बयान जारी कर गुरुवार को यह जानकारी दी।

विजेता कंपनियों के नाम हैं : सेंसफोर्थ टेक्नॉलाजिज, टैग्नपिन, नेट विजिल सॉफ्टवेयर, बग क्लिपर टेक्नॉलजिज और तापित्स टोक्नॉलजिज।

इन सभी स्टार्टअप कंपनियों को तकनीकी, व्यापार, सुरक्षा और अनुपालन मानकों के मूल्यांकन के बाद बैंक में उनके उत्पादों को लाने का मौका मिलेगा।

इस सम्मेलन में देश भर के 100 से ज्यादा स्टार्टअप कंपनियों ने प्रविष्टियां भेजी थी। इनमें से 30 स्टार्टअप को शार्टलिस्ट किया गया ताकि वे जूरी के आगे प्रदर्शन कर सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493