‘फिफ्ट शेड्स..’ की टीम शोध को लेकर गंभीर

लॉस एंजेलिस, 24 जनवरी (आईएएनएस)। आने वाली फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ के निर्देशक सैम टेलर-जॉनसन और अभिनेता जेमी डोरनान ने फिल्म को लेकर गंभीरता से शोध किए हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, उपन्यास पर आधारित फिल्म की निर्देशक सैम चाहती थीं कि कहानी वास्तविक लगे, इसलिए उन्होंने और जेमी ने उपन्यास के चरित्रों से मिलते जुलते वास्तविक लोगों से मिलकर बात की और उनकी दुनिया और जिंदगी के बारे में जानकारियां हासिल कीं।

सैम ने पत्रिका ‘रेड’ को बताया, “जेमी और मैंने कई लोगों से मुलाकात की, सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम अपनी कहानी में चीजों को गलत न प्रस्तुत करें।”

उपन्यास की लेखिका ई. एल. जेम्स हैं। सैम ने कहा कि उन्होंने यह किताब इतनी दफा पढ़ी है कि अब लगता है जैसे वह हर एक पन्ना घोलकर पी गईं हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने जैसे इसे पूरा निगल लिया है। मैं बार बार इसे पढ़ा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493