बिल क्लिंटन पर बन रही डॉक्यूमेंटरी ठप

लॉस एंजेलिस, 24 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर आधारित हॉलीवुड फिल्मकार मार्टिन स्कॉरसेस की डॉक्यूमेंटरी फिल्म आपसी विवाद के कारण ठप हो गई है।

वेबसाइट ‘एनवाईटाइम्स डॉट कॉम’ के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में हिलेरी क्लिंटन खड़ी हो सकती हैं, ऐसे में उनके पति बिल क्लिंटन चाहते हैं कि उनके जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंटरी फिल्म में दिखाई गई बातें हिलेरी की राष्ट्रपति पद की दावेदारी में बाधा न बनें। जबकि फिल्मकार मार्टिन फिल्म में किसी तरह की काट छांट के लिए राजी नहीं हैं।

क्लिंटन और मार्टिन के बीच जारी गतिरोध के बारे में पूछे जाने पर एक प्रवक्ता ने इन अफवाहों को गलत बताया।

एचबीओ समर्थित डॉक्यूमेंटरी के ठप हो जाने पर जहां मार्टिन ने कोई टिप्पणी नहीं की, वहीं एचबीओ के एक प्रतिनिधि ने बताया, “यह अभी प्रदर्शित नहीं हो रही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि फिल्म बंद कर दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493