रोम, 24 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब फियोरेंटीना ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की कि अर्जेटीनी मिडफील्डर हेर्नान टोलेडो के साथ करार कर लिया है।
क्लब के अध्यक्ष आंद्रिया डेला ने खुद इसकी पुष्टि की। डेला ने कहा कि वह चाहते हैं कि स्पेनिश खिलाड़ी क्रिस्टीयन टेलो भी फियोरेंटीना के साथ जुड़ें।
डेला ने यह भी कहा कि 20 साल के टोलेडो क्लब के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे और वह इस करार से खुश हैं।
dharmpath.com dharmpath