हिग्युएन का जुवेंतस में हुआ स्वास्थय परीक्षण

रोम, 24 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब नापोली के स्ट्राइकर गोनजालो हिग्युएन का प्रतिद्वंद्वी क्लब जुवेंतस में स्वास्थय परीक्षण किया गया। ऐसी अटकलें हैं कि वह जुवेंतस जा सकते हैं।

जुवेंतस हिग्युएन के लिए नियम के मुताबिक 10 करोड़ 48 लाख डालर देने को तैयार है।

स्काई स्पोर्ट्स इटली ने शनिवार को कहा है कि, 28 वर्षीय खिलाड़ी का जुवेंतस में मेड्रिड क्लीनिक तुरीन क्लब के महाप्रबंधक गुयसेप्पे मारोटा और स्पोर्टिग निदेशक फाबियो पाराटिसी की मौजूदगी में स्वास्थय परीक्षण किया गया।

पाराटिसी ने खिलाड़ी, उनके एजेंट और उनके भाई से व्यक्गित मामलों को लेकर बात भी की।

हिग्युएन ने नापोली के लिए पीछले सत्र के सभी टूर्नामेंटों में कुल 38 गोल किए थे। सेरी-ए में टीम उप-विजेता रही थी।

हिग्युएन ने 2013 में स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड को छोड़कर नापोली का दामन थामा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493