फिरोजाबाद में अनियंत्रित ट्रक ने बारातियों को रौंदा, 11 मरे

फिरोजाबाद, 12 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह में उस समय मातम छा गया, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने नृत्य कर रहे बारातियों को रौंद दिया। घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना फिरोजाबाद के बंबा चौराहे की है। शुक्रवार देर रात हंस वाटिका मैरिज गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। बाराती नाचते हुए करीब आधे किलोमीटर ही पहुंचे थे कि अचानक एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक बारातियों पर चढ़ गया।

बारातियों को संभलने का मौका मिलता, इससे पहले ही लोग ट्रक के साथ घिसटते चले गए। हादसे में बारातियों के अलावा वहां से गुजर रहा एक शख्स भी ट्रक की चपेट में आ गया।

फिरोजाबाद जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के शुक्ला ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है।

उप जिलाधिकारी पंकज वर्मा के मुताबिक, हादसे में ट्रक ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हुआ है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493