मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी भारतीय कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसिस लिमिटेड (टीसीएस) ने शनिवार को कहा कि इसके गैर-कार्यकारी निदेशक फिरोज वांद्रेवाला ने शुक्रवार को निजी कारणों से कंपनी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
वैश्विक सॉफ्टवेयर कंपनी ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दाखिल अपनी नियामकीय सूचना में कहा, “फिरोज वांद्रेवाला कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से मुक्त हो गए हैं। उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा आठ जुलाई, 2016 से प्रभावी होगा।”
टीसीएस की सहयोगी कंपनी डिलिजेंटा के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का पूरा ध्यान जीवन और पेंशन उद्योग पर था। वांद्रेवाला (63) ने वैश्विक स्तर पर अपनी कारोबारी रणनीतियों का विस्तार किया है।
बयान के मुताबिक, “टीसीएस बोर्ड ने 2007 से लेकर अबतक अपने कार्यकाल के दौरान योगदान के लिए वांद्रेवाला का धन्यवाद किया।”
डिलिजेंटा में अपनी अग्रणी भूमिका से पहले वांद्रेवाला टीसीएस के वैश्विक कॉर्पोरेट मामलों के कार्यकारी निदेशक और प्रमुख थे।
वांद्रेवाला ने बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र में भारतीय रिजर्व बैंक की नीति निर्माताओं की विशेष समिति में थे।
वह पांच वर्षो तक भारतीय-ब्रिटिश साझेदारी (आईबीपी) के सहअध्यक्ष भी थे।
बयान के मुताबिक, “वांद्रेवाला ने टीसीएस की संस्था नेशनल एसोशिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर कंपनीज के पूर्व अध्यक्ष और कार्यकारी परिषद के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”
वह फिलहाल लंदन में अपनी पत्नी शशि के साथ रह रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath