मैनचेस्टर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गुआर्डियोला ने चेल्सी के आगामी कोच एंटोनियो कोंटे की जमकर तारीफ की।
गुआर्डियोला ने कहा कि इटली के कोंटे एक कुशल रणनीतिकार हैं।
इस साल इंग्लिश प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जोस मोरिन्हो को मैनचेस्टर युनाइटेड की टीम का नेतृत्व करते देखा जाएगा।
वेबसाइट ‘फुटबाल-इटालिया डॉट नेट’ के अनुसार, गुआर्डियोला ने कहा, “कोंटे एक कुशल रणनीतिकार हैं। चेल्सी ने एक अच्छा करार किया है। आगामी सत्र में गुआर्डियोला और अन्य बेहतरीन कोचों के खिलाफ खेलना काफी रोचक रहेगा।”
कोंटे के हमवतन और इंटर मिलान के कोच रॉबटरे मैनसिनी, सिटी क्लब के याया टोउरे को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं, लेकिन गुआर्डियोला नहीं चाहते कि उनके सहयोगी टोउरे सिटी छोड़कर जाएं।
dharmpath.com dharmpath