मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी भारतीय कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस लिमिटेड (टीसीएस) ने शनिवार को बताया कि इसके गैर-कार्यकारी निदेशक फिरोज वांद्रेवाला ने शुक्रवार को निजी कारणों से कंपनी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
वैश्विक सॉफ्टवेयर कंपनी ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दाखिल अपनी नियामकीय सूचना में कहा, “फिरोज वांद्रेवाला कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से मुक्त हो गए हैं। उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा आठ जुलाई, 2016 से प्रभावी होगा।”
dharmpath.com dharmpath