फिर एक हो जाएंगे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश : राम माधव

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव राम माधव ने शनिवार को कहा कि भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान एक दिन फिर से एक हो जाएंगे और ‘अखंड भारत’ का निर्माण करेंगे।

राम माधव ने अंतर्राष्ट्रीय समाचार चैनल ‘अल जजीरा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का पूरा विश्वास है कि 60 साल पहले ऐतिहासिक कारणों से अलग हुए ये हिस्से जन सद्भावना के बल पर फिर से एक हो जाएंगे और अखंड भारत का निर्माण करेंगे।”

उन्होंने कहा कि आरएसएस का सदस्य होने के नाते उनका भी यही मानना है।

पिछले वर्ष आरएसएस से भाजपा में शामिल किए गए राम माधव ने आगे कहा, “कश्मीर समस्या को लेकर सिर्फ एक मसला रह गया है, और वह है पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर। कश्मीर भारत का अखंड हिस्सा है। समय के साथ यह साबित हो चुका है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493