फिर लिवरपूल के लिए खेलेंगे दिग्गज गेरार्ड

लंदन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। लिवरपूल के पूर्व कप्तान स्टीवन गेरार्ड एक बार फिर लिवरपूल के लिए खेलने जा रहे हैं।

गेरार्ड को एक बार फिर से लोकप्रिय लाल रंग की जर्सी में देखा जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रशंसक अपने पसंदीदा 35 वर्षीय खिलाड़ी को फिर से लोकप्रिय लीवरपूल एफसी जर्सी में देखने के लिए 34,000 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

गेरार्ड को सात जनवरी को होने वाले मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। उनके साथ उनकी टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी भी खेलेंगे।

लीवरपूल के पसंदीदा प्रबंधकों में से एक गेरार्ड होलियर आस्ट्रेलिया में टीम के प्रबंधक के रूप में सेवा देंगे।

35 वर्षीय खिलाड़ी ने सोमवार को कहा, “आधिकारिक लीवरपूल एफसी के साथ खेलना बेहतरीन होगा। टीम काफी सशक्त लग रही है और उनके साथ पिच में जाना काफी अच्छा होगा।”

क्लब की वेबसाइट पर सोमवार रात जारी हुए बयान में कहा गया कि आगामी सप्ताहों में पूरी टीम की घोषणा की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493