सूर्या की ’24’ की पहली झलकी के पोस्टर जारी

चेन्नई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। सूर्या अभिनीत तमिल फिल्म ’24’ की पहली झलकी के पोस्टर मंगलवार को ऑनलाइन जारी किए गए।

इन पोस्टरों ने अभिनेता के प्रशंसको के बीच फिल्म की शैली को लेकर उत्सुकता जगा दी है।

फिल्म की पहली झलकी दर्शाते इन दो पोस्टरों में सूर्या के दो अलग-अलग अवतार नजर आ रहे हैं, जिनमें एक अवतार हत्यारे का और दूसरा एक वैज्ञानिक का है।

फिल्म को लेकर लगाई जा रही अटकलों के अनुसार, यह फिल्म समय-यात्रा पर आधारित है और इसमें सामंथा रुथ प्रभु और नित्या मेनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विक्रम कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493