फिर साथ-साथ काम कर सकते हैं कमल, मौली

चेन्नई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन और लेखक-निर्देशक बी.के. मौली कथित तौर पर अपनी नई परियोजना के लिए हाथ मिलाने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले दोनों तमिल फिल्म ‘पम्मल के संबंधम’ और ‘नाला दमयंतिया’ में साथ काम कर चुके हैं।

हासन के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “मौली और कमल मिले और आपसी सहयोग पर चर्चा की। मौली ने कहानी सुनाई और जाहिर है कमल को पसंद आई। लेकिन अभी यह प्रारंभिक चरण में है। कमल द्वारा परियोजना को अभी सैद्धांतिक मंजूरी देनी बाकी है।”

सूत्र ने यह भी बताया कि यह परियोजना हास्य फिल्म हो सकती है।

कमल वर्तमान में अपनी आगामी तमिल थ्रिलर ‘यूंगावनम’ की डबिंग के काम में व्यस्त हैं।

सैफ अली खान की भूमिकाओं वाली हिंदी राजनीतिक थ्रिलर ‘अमर है’ के लिए भी उन्हें प्रस्ताव है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493