‘मांझी’ बने बड़ी हिट फिल्म : सलमान

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने नवाजुद्दीन सिद्दिकी और उनकी फिल्म ‘मांझी-द माउंटेनमैन’ की टीम को शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि फिल्म सबसे बड़ी हिट होगी।

नवाजुद्दीन, सलमान के साथ ‘किक’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में काम कर चुके हैं।

सलमान ने ‘मांझी’ के लिए नवाजुद्दीन और उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “किक’ और ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद नवाज की फिल्म ‘मांझी’ प्रदर्शित हो गई है। नवाजुद्दीन और उनकी टीम को शुभकामनाएं और फिल्म बड़ी हिट बने।”

केतन मेहता के निर्देशन में बनी नवाजुद्दीन अभिनीत ‘मांझी-द माउंटेनमैन’ फिल्म बिहार में गया जिले के गहलौर गांव के निवासी दशरथ मांझी के जीवन पर अधारित है। दशरथ मांझी ने अकेले एक पहाड़ को काटकर अपने गांव के लिए सड़क का निर्माण किया था, जिसमें उन्हें 22 साल लगे। मांझी का साल 2007 में निधन हो गया था। तब उनकी उम्र 80-85 साल के बीच थी।

इस बॉयोपिक में राधिका आप्टे प्रमुख भूमिका में है। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493