फिलहाल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में ही : अर्जुन कपूर

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर के फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के सिक्व ल में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उनका कहना है कि वह फिलहाल केवल फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में ही काम कर रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह ‘मिस्टर इंडिया 2’ का हिस्सा होंगे, अर्जुन ने आईएएनएस से कहा, “ऐसी खबरें आती-जाती रहती हैं। काश कि मैं अपनी जिंदगी के बारे में इतना जानता। यह सब अटकलें हैं। फिलहाल मैं केवल एक ही फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में ही काम कर रहा हूं।”

मोहित सूरी निर्देशित ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में अर्जुन के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी हैं। यह लेखक चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित उसी नाम पर बनी अर्जुन की दूसरी फिल्म है।

अर्जुन ने इससे पहले अभिषेक वर्मन की ‘टू स्टेट्स’ में काम किया था, जो चेतन भगत के उपन्यास ‘टू स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मैरिज’ पर आधारित थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493