फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने फ्रांस की शांति पहल को सराहा

रमल्ला, 1 फरवरी (आईएएनएस)। फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी से कहा है कि मध्य पूर्व में शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने हेतु फ्रांस की पहल का समर्थन जरूरी है। रमल्ला

फिलिस्तीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएफए’ ने राष्ट्रपति अब्बास के सहयोगी नाबिल अबू रदिनेह के हवाले से कहा कि केरी ने अब्बास को फोन किया। फिलहाल, केरी अम्मान में हैं।

‘डब्ल्यूएएफए’ ने अबू रदिनेह के हवाले से बताया कि दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन वार्ता फ्रांस की पहल पर ही केंद्रित थी।

रदिनेह ने कहा, “राष्ट्रपति अब्बास ने केरी से कहा कि वह इस पहल का स्वागत करते हैं और इसका समर्थन करना जरूरी है।”

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फेबियस की उस घोषणा का स्वागत किया था, जिसमें कहा गया था कि फ्रांस जल्द ही इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शांति बहाल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन आयोजित करने के प्रयासों को दोबारा शुरू करेगा।

इजरायल ने फ्रांस की इस पहल की निंदा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493