सरकारी फिलीपींन न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुर्तेते ने रामोस को दक्षिण चीन सागर विवाद के कारण चीन और फिलीपींस के बीच बिगड़े संबंधों को सुधारने के लिए विशेष दूत के रूप में चुना है।
चीन ने 12 जुलाई को न्यायाधिकरण के उस फैसले को खारिज कर दिया था, जिसके तहत दक्षिण चीन सागर पर चीन के एकाधिकार के दावे को खारिज किया गया था।
रपट में कहा गया है कि रामोस के कार्यालय ने इस योजनाबद्ध यात्रा की पुष्टि कर दी है। 88 वर्षीय रामोस की इस यात्रा में पूर्व गृहमंत्री और स्थानीय सरकार के सचिव राफेल अलुनन, पत्रकार चिटो रोमाना और उनके पोते सैम जोन्स शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath