लूजॉन, पलवान व पनय द्वीपों पर चार अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास में फिलीपींस व अमेरिका के लगभग नौ हजार सैनिक तथा ऑस्ट्रेलिया डिफेंस फोर्स पर्सनल के लगभग 80 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।
फिलीपींस की तरफ से बालिकतान 2016 के अभ्यास निदेशक वाइस एडमिरल एलेक्जेंडर लोपेज ने फिलीपींस के सैन्य मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह सैन्य अभ्यास जरूरतों की पूर्ति करने में देश की सशस्त्र सेना की मदद करेगा।
अमेरिका के रक्षा मंत्री एश कार्टर व्यक्तिगत तौर पर सैन्य अभ्यास के अवलोकन के लिए अगले सप्ताह फिलीपींस का दौरा करेंगे।
पहली बार हाई मोबिलिटी अर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (एचआईएमएआरएस), लंबी दूरी तक मार करने वाली बहुद्देशीय रॉकेट प्रणाली अभ्यास का हिस्सा होगी।
dharmpath.com dharmpath