फिलीपींस में कार बम विस्फोट, 6 की मौत

मनीला, 31 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी फिलीपींस में कार बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक जवान और चार आतंकवादी हैं।

सैन्य रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला स्थानीय समयानुसार तड़के 5.50 बजे बासिलान के लामिटन के एक गांव में हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य चौकी के पास सफेद वैन में विस्फोट हुआ। जवान नियमित गश्ती पर थे कि अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें एक जवान की मौत हो गई जबकि चार आतंकवादी भी मारे गए। वहीं दो घायल हुए हैं।

सेना का कहना है कि इस हमले के पीछे अबू सयाफ के आतंकवादियों का हाथ हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493