संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का मानव तस्करी समाप्त करने का आह्वान

संयुक्त राष्ट्र, 31 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को मानव तस्करी को समाप्त करने के लिए वैश्विक प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया।

गुटेरेस ने 30 जुलाई को ‘वर्ल्ड डे अगेंस्ट ट्रैफिकिंग इन पर्सन्स’ पर अपने संदेश में कहा कि मानव तस्करी की कोई सीमाएं नहीं होती।

उन्होंने कहा, “मानव तस्करी के कई रूप हैं और यह सीमाएं नहीं देखती।”

गुटेरेस ने कहा कि मानव तस्करी एक ऐसा अपराध है, जो असमानता, अस्थिरता और संघर्ष के कारण पनपता। तस्कर गरीब, दबे-कुचले, असहाय लोगों को अपना निशाना बनाते हैं और उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन करते हैं।

गुटेरेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र तस्करों को सजा दिलाने के साथ पीड़ितों की सुरक्षा और मदद को लेकर प्रतिबद्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493