मनीला, 24 नवंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस के कैमेरिंस सुर प्रांत में मोटरसाइकिल सवार दो बंदूकधारियों ने एक भारतीय दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी।
टैब्लॉयड टेम्पो की गुरुवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लुजोन द्वीप के बिकोल क्षेत्र में मारे गए पीड़ित की पहचान भगवंतसिंह बुट्टर (45) तथा उनकी पत्नी जसविंदर कौर (36) के रूप में हुई है।
पीड़ित दंपति कैमरिंस सुर प्रांत के सिपोकोट कस्बे के सैन बर्तोलोम के निवासी थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्त उनकी हत्या की गई, वे अपने घर जा रहे थे। दोनों को कई गोलियां मारी गईं, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने इस मामले में संदिग्ध मार्विन मैगदाओंग (40) तथा रोडोल्फो गुमाते (53) को गिरफ्तार किया है।
dharmpath.com dharmpath