फिलीपींस में विद्रोहियों के साथ 12 दिवसीय संघर्षविराम घोषित

मनीला, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस सरकार ने क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टियां शांतिपूर्वक मनाने के लिए वामपंथी न्यू पीपुल्स आर्मी (एनपीए) के साथ शुक्रवार को एकतरफा संघर्ष विराम की घोषणा की।

मनीला, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस सरकार ने क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टियां शांतिपूर्वक मनाने के लिए वामपंथी न्यू पीपुल्स आर्मी (एनपीए) के साथ शुक्रवार को एकतरफा संघर्ष विराम की घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति बेनिग्नो एस. अक्वि नो तृतीय ने राष्ट्रीय रक्षा विभाग के सचिव वोल्टेयर गजमिन के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें 23 दिसंबर से अगले वर्ष तीन जनवरी तक सैन्य अभियान रोकने की बात कही गई है।

इसके पहले वामपंथी विद्रोही संगठन के नेतृत्व ने इसी अवधि के दौरान के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की थी।

4,000 सदस्यों वाला एनपीए चार दशकों से सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493