रूस के विरुद्ध मुकदमा वापस लेगा ईरान : अधिकारी

रोगोजिन ने रूसी सुदूर पूर्व के सामाजिक-आर्थिक विकास से संबंधित राष्ट्रीय आयोग की बैठक के बाद कहा कि मुकदमा अभी वापस नहीं लिया गया है, लेकिन प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की आपूर्ति होते ही ईरान इसे वापस ले लेगा। आपूर्ति जल्द ही होगी।

बैठक प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव की अध्यक्षता में हुई।

बैठक के बाद रोगोजिन ने कहा, “रूसी और ईरानी पक्ष में सहमति बन गई है : मुकदमा वापस लिए बिना समझौते का कार्यान्वयन नहीं हो सकता है।”

रूस और ईरान ने 2007 में एस-300 प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की पांच खेपों की आपूर्ति के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद सितंबर 2010 में तत्कालीन राष्ट्रपति मेदवेदेव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 1929 के समझौते को लागू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया, जिसके कारण ईरान को एस-300 की आपूर्ति पर रोक लग गई।

अप्रैल 2015 में वर्तमान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान को एस-300 प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की आपूर्ति पर लगी रोक हटा ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493