फिल्मकार प्रकाश मेहरा के बेटे अमित का निधन

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार प्रकाश मेहरा के तीन बेटों में से एक अमित मेहरा का यहां शनिवार को निधन हो गया। एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।

सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वह अपने घर में ही थे, जब उनके परिवार ने उन्हें अचेत अवस्था में पाया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।”

सूत्र ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार देर शाम यहां ओशिवरा में एक विद्युत शवदाह गृह में होगा।

अमित वर्ष 2013 में अपने पिता की 1973 में आई फिल्म ‘जंजीर’ की रीमेक की रिलीज के दौरान चर्चा में आए थे।

उनके दो भाई सुमित और पुनीत हैं।

अभिनेता विंदू दारा सिंह ने अमित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, “प्रकाश मेहरा जी के बेटे अमित मेहरा को श्रद्धांजलि।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493