दुबई ओपन : जोकोविक, फेडरर के बीच होगा खिताबी मुकाबला

दुबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक और दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के बीच दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला होगा।

जोकोविक ने सेमीफाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य केटॉमस बर्डिख को हराया जबकि फेडरर ने 18 वर्षीय क्रोएशिया के बोरिस कोरिक को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार क्वार्टर फाइनल में तीसरे विश्व वरीयता प्राप्त शीर्ष ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे को हराकर सनसनी मचाने वाले कोरिक को फेडरर ने शुक्रवार को 6-2, 6-1 से मात दे दी।

अब फेडरर अगर फाइनल जीतते हैं तो दुबई में यह उनका सातवां खिताब होगा।

दूसरी ओर, जोकोविक ने बर्डिख के खिलाफ 6-0, 5-7, 6-4 से जीत दर्ज की। पहले सेट में खराब लय में नजर आ रहे बर्डिख ने बाद में जोकोविक को कड़ी टक्कर दी। दोनों खिलाड़ियों ने 48 फीसदी गैरवाजिब गलतियां की।

फाइनल में फेडरर के खिलाफ मुकाबले पर जोकोविक ने कहा, “फेडरर हमेशा कड़ी चुनौती पेश करते हैं लेकिन मैं शनिवार को होने वाले मुकाबले के लिए तैयार हूं।”

जोकोविक यहां अपना पांचवां दुबई ओपन खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493