मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ऋषि कपूर, डैनी डेनजोंगपा, प्रेम चोपड़ा, जीतेंद्र, पेंटल और रंजीत ने एक साथ शाम बिताकर पुरानी यादों को साझा किया।
ऋषि ने रविवार सुबह ट्वीट किया, “पुराने मित्रों का पुनर्मिलन। डैनी डेनजोंगपा, प्रेम चोपड़ा, जीतेंद्र, पेंटल, ऋषि और रंजीत। स्मृतियों को याद करने के लिए क्या शानदार शाम थी। आप सब का धन्यवाद।”
हिंदी फिल्म उद्योग में इनमें से हर एक अभिनेता ने अपने-अपने स्तर पर अमूल्य योगदान दिया है।
ऋषि जल्द ही मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ 102 नॉट आउट में नजर आएंगे।
उमेश शुक्ला के निर्देशन में बन रही फिल्म में अमिताभ 102 साल के शख्स का किरदार निभा रहे हैं और ऋषि उनके 75 वर्षीय बेटे के किरदार में नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath