पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल 2 और जवान शहीद

जम्मू, 21 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुए दो और जवानों की रविवार को मौत हो गई। इससे जम्मू क्षेत्र की सीमा पर चल रही लड़ाई में मरने वाले लोगों का आंकड़ा 11 पहुंच गया।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पुंछ जिले के मनकोट इलाके में शनिवार को सिपाही सी.के. रॉय घायल हुए थे जिनकी रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इन्हीं के साथ मनकोट में सिगनल मैन चंदन कुमार राय भी घायल हुए थे जिनकी रविवार को मृत्यु हो गई।

19 जनवरी के बाद से पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में इन दो मौतों के साथ ही मरने वालों की संख्या 11 हो गई है।

19 जनवरी को पाकिस्तानी गोलीबारी में दो नागरिक और दो सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए थे। 20 जनवरी को चार नागरिकों और एक सुरक्षा कर्मी की गोलीबारी में मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493