फिल्में करना चाहता हूं : विवेक दहिया

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता विवेक दहिया का कहना है कि वह रूपहले पर्दे का हिस्सा बनना चाहते हैं और वेब पर बोल्ड शोज भी करना चाहते हैं। अभिनेता जल्द ही टीवी शो ‘कयामत की रात’ में नजर आएंगे।

यह पूछे जाने पर कि फिल्मों में टीवी कलाकारों को मौका मिलने के बारे में वह क्या सोचते हैं, तो विवेक ने आईएएनएस को बताया, “इस पूरे बदलाव को..जो हो रहा है, उसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। आप जिस प्लेटफॉर्म से आते हैं, उसे लेकर अब कोई लेवल आपके साथ चस्पा नहीं रह जाता। मैं खुश हूं कि यह उस समय हो रहा है, जब मैं मुख्यधारा के अभिनय का हिस्सा हूं।”

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के पति का कहना है कि वह आखिरकार हिंदी फिल्मों में काम करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “हां, बिल्कुल। आखिरकार मैं यह करना चाहता हूं। मैं फिल्में जरूर करना चाहता हूं और वेब (सीरीज) पर बोल्ड शोज करना चाहता हूं।”

‘कयामत की रात’ का प्रसारण स्टार प्लस चैनल पर होगा। इसमें करिश्मा तन्ना, दीपिका कक्कड़, निर्भय वाधवा और दलजीत कौर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493