फिल्मों और खाने के मामले में रजनीश, कृष्णा की पसंद एक जैसी

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रजनीश दुग्गल और कृष्णा दुग्गल की फिल्मों और खाने के मामले में पसंद काफी मिलती-जुलती है। ये दोनों कलाकार दो फिल्मों में साथ काम कर रहे हैं।

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रजनीश दुग्गल और कृष्णा दुग्गल की फिल्मों और खाने के मामले में पसंद काफी मिलती-जुलती है। ये दोनों कलाकार दो फिल्मों में साथ काम कर रहे हैं।

रजनीश ने एक बयान में कहा, “कृष्णा के अंदर जो ऊर्जा है, मुझे उससे प्यार है। वह एक शानदार सह-कलाकार हैं और अब वह मेरे बहुत करीबी मित्र हैं। हमारी फिल्म निर्माण और खाने के मामले में पसंद काफी मिलती जुलती है। मैं उनके साथ और फिल्में करना चाहता हूं।”

ये दोनों कलाकार फिल्म ‘तेरी भाभी है पगले’ और ‘टाइम नहीं है’ में साथ नजर आएंगे।

वहीं, कृष्णा ने कहा, “हमारी पसंद काफी मिलती है और हम एक जैसे हैं। राजनीश और मैं पेशेवर रूप से ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी जुड़े हुए हैं। हमारे बच्चों और परिवारों के बीच भी दोस्ती है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493