Monday , 6 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » बर्लिन के कार्निवल में सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन

बर्लिन के कार्निवल में सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन

बर्लिन, 21 मई (आईएएनएस)। बर्लिन में एक परेड के दौरान 68 समूहों में 4,000 से अधिक कार्निवल कलाकारों द्वारा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन हजारों दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना।

23वें ‘कार्निवल ऑफ कल्चर्स’ के मौके पर आयोजित परेड में रविवार को संगीत, स्ट्रीट डांस, सर्कस और पोशाकों का प्रदर्शन किया गया। यहां न केवल स्थानीय क्लबों बल्कि प्रवासी पृष्ठभूमि के स्थानीय लोगों ने भी दुनिया भर की विभिन्न संस्कृतियों की झलक पेश की।

स्ट्रीट परेड में अल्बेनिया, बोलीविया, ब्राजील, चिली, चीन, कोरिया, जापान, भारत और सेनेगल की संस्कृतियों का भी प्रदर्शन किया गया।

आयोजकों ने बताया कि ‘कार्निवल ऑफ कल्चर्स’ खुले और बहु-सांस्कृतिक समाज का प्रतीक है। 20 से अधिक सालों से यह बर्लिन की विविधता प्रतिबिंबित कर रहा है।

बर्लिन के कार्निवल में सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन Reviewed by on . बर्लिन, 21 मई (आईएएनएस)। बर्लिन में एक परेड के दौरान 68 समूहों में 4,000 से अधिक कार्निवल कलाकारों द्वारा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन हजारों दर बर्लिन, 21 मई (आईएएनएस)। बर्लिन में एक परेड के दौरान 68 समूहों में 4,000 से अधिक कार्निवल कलाकारों द्वारा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन हजारों दर Rating:
scroll to top