मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। मनोरंजन-जगत में पिछले चार वर्षो में सात फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि वह अपनी फिल्मों के किरदारों को लेकर कभी गंभीर नहीं रहे।
अर्जुन ने यहां आईएएनएस से कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं अपने किरदारों को लेकर गंभीर हूं। मेरी गति में उतार-चढ़ाव होता रहता है। एक बार मैंने एक साथ तीन फिल्मों के लिए हामी भरी और कई बार मैंने सिर्फ एक ही फिल्म पर काम किया।”
अर्जुन ने कहा कि फिल्म के लिए हां कहने के लिए उत्साह की आवश्यकता है कि सेट पर जाएं और काम करें।
वह आगामी फिल्म ‘आइस एज : कोलिजन कोर्स’ में एनिमेटेड किरदार बक को अपनी आवाज दे रहे हैं। यह फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath