हर तरह की फिल्मों के दर्शक हैं : विवेक

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। ‘सुल्तान’ रिलीज होने के एक सप्ताह बाद फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ रिलीज हो रही है। वहीं फिल्म के मुख्य अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि वह सलमान खान अभिनीत फिल्म को लेकर चिंतित नहीं हैं, क्योंकि प्रत्येक फिल्म के अपने दर्शक हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ के व्यापार को ‘सुल्तान’ प्रभावित करेगी? इस पर विवेक ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि लोग ‘सुल्तान’ को पूरी तरह पसंद कर रहे हैं। मुझे फिल्म का प्रोमो पसंद आया। चूंकि, मैंफिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ का प्रचार कर रहा हूं, इसलिए ‘सुल्तान’ देखने का वक्त नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मैं फिल्म देखने के लिए उत्साहित हूं कि पूरी टीम ने कैसा काम किया है। एक उद्योग के चलते हमें एक-दूसरे की सराहना करनी चाहिए और दूसरों की सफलता का आनंद लेना चाहिए और इस तरह से आप उद्योग को बढ़ा सकते हैं। आप अलग रहकर आगे नहीं बढ़ सकते।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि प्रत्येक फिल्म चलती है और सभी के अपने दर्शक होते हैं, इसलिए यहां हमारी फिल्मों के भी दर्शक हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493