मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। रियलिटी शो ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ के विजेता टेलीविजन अभिनेता गौतम गुलाटी आगे ‘उड़नछू’ फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि उनका कहना है कि बॉलीवुड में कदम रखना आसान नहीं है।
गौतम ने यहां मंगलवार को ‘उड़नछू’ के लांच की घोषणा पर कहा, “फिल्मों में आना मुश्किल है। अपने दम पर स्वयं को लांच करना आसान नहीं है। लेकिन मैंने पहले ही दिन से यह ठान रखी थी कि अगर मैं कुछ करूंगा, तो अपने बूते पर करूंगा।”
उन्होंने कहा, “ऐसा अब हो रहा है। मेरी एक सोच है कि मैं जो कुछ सोचा करता था, मैं उसे अब करने में समर्थ हूं।”
गौतम छोटे पर्दे के चर्चित धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ में भी अभिनय कर चुके हैं।
वह कहते हैं कि ‘बिग बॉस’ की वजह से लोग उन्हें जानते हैं और उनसे प्यार करते हैं।
‘उड़नछू’ का निर्देशन आर. विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले विपिन पराशर करेंगे।
dharmpath.com dharmpath