पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ यमन की स्थिति पर चर्चा की

रियाद, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के नेतृत्व में एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने रियाद में सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ यमन के मौजूदा संकट पर चर्चा की।

सऊदी अरब के रक्षा मंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल-सऊद ने रियाद में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को सऊदी अरब के रक्षामंत्री और सेना प्रमुखों के साथ हुई चर्चा में मध्य-पूर्व की स्थिति को भी शामिल किया गया।

पाकिस्तानी प्रतिनिधि दल में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (सीजीएस) अशफाक नदीम, नौसेना अभियानों के उप प्रमुख रियर एडमिरल कालिम शौकत, वायुसेना अभियानों के उप प्रमुख एयरवाइस मार्शल मुजाहिद अनवर और सैन्य अभियानों के महानिदेशक मेजर जनरल शामिल थे।

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सऊदी अरब की सुरक्षा को खतरा होने पर पाकिस्तान इसे सहयोग देगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांतिपूर्ण समझौते का समर्थन करता है और मुस्लिम देशों में संघर्षो का अंत चाहता है।

इससे पहले, सोमवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में कहा गया था कि पाकिस्तान, सऊदी अरब की संप्रभुता और क्षेत्रीय एकता के लिए प्रतिबद्ध है।

पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र, इस्लामवादी कारपोरेशन संगठन (ओआईसी) और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भी यमन के संकट का राजनीतिक समाधान निकालने में रचनात्मक भूमिका निभाने का आग्रह भी करेगा।

हालांकि, बैठक के दौरान सऊदी अरब को पाकिस्तानी सेना का सहयोग भेजने के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493