ओडिशा में ‘आहार’ योजना शुरू

भुवनेश्वर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को पांच शहरों के शहरी गरीबों के लिए सब्सिडी युक्त भोजन की योजना का शुभारंभ किया।

एक अधिकारी ने बताया कि पटनायक ने आहार योजना की शुरुआत की, जिसके तहत भुवनेश्वर, कटक, राउरकेला, संबलपुर और बरहामपुर में गरीबों को पांच रुपये में दोपहर के भोजन में चावल और दलमा उपलब्ध कराया जाएगा।

वह शाम में राउरकेला के सरकारी अस्पताल में राज्य के स्थापना दिवस यानी उत्कल दिवस पर इसकी औपचारिक शुरुआत करेंगे।

सरकार का लक्ष्य 25,000 लोगों को सस्ते दर पर दोपहर का भोजन उपलब्ध कराना है।

यह सस्ता भोजन शहरों में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाएगा।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नाल्को, एमसीएल और राउरकेला इस्पात संयंत्र ने इस योजना का समर्थन किया, जिसके बाद राज्य सरकार ने प्रदेश की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को इसे क्रियान्वित करने के काम में शामिल किया है।

राज्य सरकार की ओडिशा खनन निगम (ओएमसी) आहार योजना को भुवनेश्वर और कटक में प्रायोजित करेगी, जबकि ओडिशा विद्युत उप्तादन निगम राउरकेला में इसे क्रियान्वित करेगा।

संबलपुर और बरहामपुर में आहार योजना को धन क्रमश: औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम (आईडीसीओ) और टाटा स्टील उपलब्ध कराएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493