फिल्मों में निभा रही भूमिकाओं से खुश हूं : नुसरत भरूचा

बैंकॉक, 23 जून (आईएएनएस)। ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी एक ही विधा की फिल्में कर चुकीं अभिनेत्री नुसरत भरूचा का कहना है कि उन्हें एक तरह की फिल्में करने से टाइपकास्ट होने का डर नहीं है।

नुसरत कहती हैं कि उन्हें फिल्मों में जिस तरह के किरदार मिल रहे हैं, उससे वह खुश हैं।

वह कहती हैं,”हर फिल्मकार का अपना दृष्टिकोण है और जब वे फिल्म या किरदार को गढ़ते हैं तो उस किरदार के लिए उनके दिमाग में कुछ ही लोग होते हैं।”

नुसरत कहती हैं कि उन्हें फिलहाल अच्छी फिल्में मिल रही हैं और इन फिल्मों को दर्शकों द्वारा सराहा भी जा रहा है।

नुसरत (33) की हालिया रिलीज फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फरवरी 2018 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493