टॉम अर्नोल्ड के पास ट्रंप का अनसुना टेप होने का दावा

न्यूयॉर्क, 23 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता टॉम अर्नोल्ड ने दावा किया है कि उनके पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संबंधित वे टेप हैं, जिसे लोगों ने अभी तक नहीं सुना है।

अभिनेता ने शुक्रवार रात सीएनएन को दिए साक्षात्कार में इस बात का खुलासा किया। वह 1994 की हास्य फिल्म ‘ट्र लाइज’ के लिए जाने जाते हैं।

अर्नोल्ड से उनके आगामी शो ‘द हंट फॉर द ट्रंप टेप्स’ जो टेप से संबंधित है, उसे लेकर पूछा गया कि क्या उनके पास ट्रंप से संबंधित कोई टेप है, जिसके बारे में लोग नहीं जानते हैं तो उन्होंने कहा, “हां।”

अर्नोल्ड राष्ट्रपति के शो ‘सेलिब्रिटी अपरेंटिस’ के पूर्व प्रतिभागी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493