मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। गायिका नेहा कक्कड़ का कहना है कि अभिनेता हिमांश कोहली को उनकी वज से ट्रॉल किया जा रहा है।
नेहा ने इसके लिए हिमांश से माफी भी मांगी है। ने बताया अभिनेता हिमांश कोहली को उनकी वजह से ट्रॉल किया गया और इसके लिए उन्होंने उनसे माफी मांगी।
नेहा ने ‘हाई फीवर.डांस का नया तेवर’ शो के दौरान इस बात का खुलासा किया।
नेहा ने आईएएनएस से कहा, “हिमांश बहुत प्यार और देखभाल करने वाले शख्स हैं। वह अमूमन मेरे साथ प्यार से ही पेश आते हैं। मुझे याद है कि एक बार हिमांश ने मुझसे बहुत गुस्से में बात की थी और मैंने इसे गंभीरता से लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था। इसका नतीजा यह हुआ कि हिमांश को लोगों ने ट्रॉल करना शुरू कर दिया।”
उन्होंने कहा, “इसके लिए मैं उनसे माफी मांगना चाहती हूं।”
dharmpath.com dharmpath