फिल्म के लिए सिएना मिलर सिर मुंड़ाने को तैयार

लॉस एंजेलिस, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सिएना मिलर को फिल्मों में अलग-अलग तरह के हेयरस्टाइल दिखाना पसंद, लेकिन उनका यह भी कहना है कि अगर उन्हें किसी किरदार के लिए अपना सिर भी मुंड़वाना पड़े तो भी उन्हें कोई हिचक नहीं होगी।

मिलर ने कहा, “मैं कुछ भी कर सकती हूं।”

जब मिलर से सिर मुंड़वाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने वेबसाइड ‘वोग डॉट यूके’ से कहा, “हां, मैं ऐसा कर सकती हूं। यह एक तरह से मजेदार होगा, मैं अपने बालों से नहीं जुड़ी हूं, इसलिए मेरे 8,000 अलग तरह के हेयर स्टाइल हैं।”

वेबसाइड ‘फीमेलफर्स्ट’ की रपट के मुताबिक, उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘बन्र्ट’ में उन्होंने एक साहसी रसोइए का किरदार निभाया है। उनका कहना है कि किरदार में हेयरस्टाइल बदलना जरूरी था, क्योंकि वह हर फिल्म में अलग दिखना पसंद करती हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इस बिंदु पर सबकुछ अलग दिखना सचमुच जरूरी है, इसलिए मैं ऐसा करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493