फिल्म जगत ने कहा, हैप्पी दिवाली

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड से महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और प्रियजनों को ट्विटर पर खुशहाल व सुरक्षित दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

-अमिताभ बच्चन : मेरी ओर से जितनी हो सके उतनी भाषाओं में दिवाली की शुभकामनाएं।

-लता मंगेशकर : हैप्पी दिवाली।

-सोनू निगम : सभी को शुभ दीपावली।

-शेखर कपूर -दिवाली आनंदपूर्ण हो। हैप्पी दिवाली।

-अजय देवगन : हम कामकाजी दिवाली इस तरह मनाते हैं। यह हमारा घर से दूर एक घर है। ‘शिवाय’ फिल्म की टीम को दिवाली मुबारक।

-माधुरी दीक्षित : ईश्वर करे प्रकाश का यह त्योहार प्रसन्नता, आनंद व समृद्धि का पर्व बने। हैप्पी दिवाली व समृद्धिपूर्ण नव वर्ष।

-अदिति राव हैदरी : दिवाली खुशहाल हो। कृपया करके लोगों, पशुओं और पर्यावरण का ख्याल रखें। हर किसी के पास उनका ध्यान बांटने के साधन नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493