बिहार : राजधानी सहित आसपास के इलाकों में बदली

पटना, 11 नवम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक, ए.के.के. सेन ने बताया कि अगले एक-दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री, भागलपुर में 19.6 डिग्री, पूर्णिया में 15 डिग्री और गया में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपार रहने के आसार हैं।

वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, गया में 30.2 डिग्री तथा पूर्णिया में 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493