फिल्म, धारावाहिक दोनों में काम कर रहे दमनप्रीत

मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। बाल-कलाकार दमनप्रीत सिंह इन दिनों ऐतिहासिक टेलीविजन धारावाहिक ‘शेर-ए-पंजाब : महाराजा रणजीत सिंह’ और कॉमेडियन कपिल शर्मा की एक पंजाबी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

14 वर्षीय दमनप्रीत ‘शेर-ए-पंजाब : महाराजा रणजीत सिंह’ की शूटिंग से दो दिन की छुट्टी लेने के बाद आगामी फिल्म के आखिरी हिस्से की शूटिग पूरी करने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

दमनप्रीत ने कहा, “हां, मैं ‘महाराजा रणजीत सिंह’ के साथ फिल्म में काम कर रहा हूं। यह मेरे पसंदीदा हास्य अभिनेता कपिल शर्मा द्वारा निर्मित है। जब मुझे शो से थोड़ा समय मिला तो मैं फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ आ गया।”

उन्होंने कहा, “मुझे फिल्म के बीच इस धारावाहिक में काम करने की पेशकश की गई थी। हालांकि, फिल्म का सिर्फ आखिरी भाग ही बाकी था। वो भी इसलिए, क्योंकि यह कपिल और मुझे दोनों को करना था, इसलिए जब मुझे दो दिन की छुट्टी मिली तो मैं तुरंत चंडीगढ़ चला गया।”

दमनप्रीत ‘शेर-ए-पंजाब : महाराजा रणजीत सिंह’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर 20 मार्च से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493